एनटीपीसी खरगोन:सामुदायिक विकास की ओर एक सशक्त पहल

Spread the love

खरगोन।समारोह को समाज से जोड़ते हुए, एनटीपीसी खरगोन ने अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। इसी क्रम में लगभग ₹17.38 लाख मूल्य के स्कूल फर्नीचर, जिनमें कुर्सियाँ, टेबल, अलमारी एवं बेंच शामिल हैं- डालची मिडिल स्कूल, नूरुफाल्या शासकीय विद्यालय एवं सेल्दा शासकीय विद्यालय को वितरित किए गए, जिससे इन विद्यालयों की शैक्षणिक अधोसंरचना को सशक्त किया जा सके।

इस पहल में अहिल्या महिला मंडल का सराहनीय योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ बनाया। इस अवसर पर शैला मोहन,अध्यक्षा,अहिल्या महिला मंडल ने बच्चों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से उत्साहित किया, उन्हें शिक्षा के महत्व को समझने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एनटीपीसी खरगोन की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *