लखनऊ/ हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक सेक्टर-15 (डिफेंस एक्सपो मैदान), वृन्दावन योजना, लखनऊ में परम पूज्य बाबा बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की “श्री हनुमंत कथा” का आयोजन प्रस्तावित था। किन्तु प्रशासन द्वारा पुलिस अनुमति निर्गत न किए जाने के कारण उक्त आयोजन को आगामी तिथियों तक स्थगित किया जा रहा है। अनुमति न प्रदान किए जाने के प्रमुख कारण निम्नलिखित बताए गए हैं— दिनांक 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित पुलिस भर्ती परीक्षाएँ।

- पवित्र रमज़ान माह एवं ईद के अवसर पर कानून-व्यवस्था की विशेष व्यवस्थाएँ।
- लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का आवंटन निरस्त किया जाना।
वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए हम प्रशासनिक प्राथमिकताओं का पूर्ण सम्मान करते हैं। परम पूज्य बाबा बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के निर्देश एवं प्रशासन की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत शीघ्र ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
