नौकरी दिलाने के नाम पर 23.25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सिंगरौली/सोनभद्र।जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 31 लोगों से करीब 23 लाख 25 हजार रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी अंकित विश्वकर्मा निवासी डगा की शिकायत पर थाना बरगवां में प्रकरण दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि साहेबलाल बैस उर्फ साहबलाल बैस (20) निवासी बडोखर ने अपने साथी के साथ मिलकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे मोटी रकम वसूल ली। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने सहयोगी सिद्धार्थ सिंह के साथ मिलकर लोगों को फर्जी गेट पास और जॉइनिंग लेटर देकर विश्वास में लिया। इसके बाद 31 लोगों से अलग-अलग रकम लेकर कुल 23.25 लाख रुपए की ठगी की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, मुख्य सहयोगी सिद्धार्थ सिंह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में थाना बरगवां पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *