प्रशिक्षण के नाम पर कोरम पूरा करने का पंचायत सहायकों ने लगाया आरोप,प्रदर्शन कर जताई नाराजगी 

दुद्धी, सोनभद्र। सशक्त मजबूत एवं आत्मनिर्भर पंचायत बनाने के लिए पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण में रविवार को तीसरे दिन पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करने का आरोप लगाया और प्रदर्शन कर नाराजगी जतायी।पंचायत सहायकों का कहना है कि हम लोगों को ग्राम पंचायत में टेक्निकल काम करना हैं लेकिन प्रशिक्षण में सिर्फ कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी दी जा रही है जिसे लगभग हर पंचायत सहायक जानता है। महिला पंचायत सहायकों का आरोप है कि प्रशिक्षण से पूछने पर बताया नहीं जाता है और अनाप -शनाप कह कर बैठा दिया जाता हैं, प्रशिक्षक तो इतना तक कहते हैं कि जितनी जानकारी है उतनी ही बता पाएंगे। आरोप हैं कि कोन और म्योरपुर ब्लॉक से प्रशिक्षण के नाम से बुलाया जाता हैं  सभी महिलाएं लम्बी यात्रा करके किसी तरह ट्रेनिंग सेंटर पहुंचते हैं लेकिन यहां ट्रेनिंग के नाम पर पंचायत सहायकों को बुलाकर सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है। अभी तक हम लोगों को ई ग्राम स्वराज, गेटवे, बिल पेमेंट आदि के बारे में कुछ नहीं बताया गया।

पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जिले से चार दिवसीय प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी किया गया हैं जिसमें टेक्निकल प्रशिक्षण की बात बतायी गई थी लेकिन नाममात्र के प्रशिक्षक भेजकर केवल कोरम पूरा कराया जा रहा हैं, पंचायत सहायको को कोई भी टेक्निकल प्रशिक्षण नही दी जा रही हैं, जबकि बभनी, म्योरपुर, कोन ब्लॉक से पंचायत सहायक अपना -अपना भाड़ा किराया लगाकर दुद्धी ट्रेनिंग सेंटर पहुंच रहें हैं। इस दौरान रंजन कुमार ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर, विकास कुमार भारती ब्लॉक अध्यक्ष कोन, अमित कुमार यादव, अर्चना देवी, पुष्पा देवी, मोनिका, सुनील, राहुल, सतेश कुमार, रोज मुहम्मद, जय भीम भारती, उदय प्रताप सहित म्योरपुर एवं कोन ब्लॉक के पंचायत सहायक शामिल रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *