नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 33 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवैध सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह की कुल 33 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट और SAFEMA कोर्ट के आदेश के तहत की गई है।जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद जायसवाल और उसका पुत्र शुभम जायसवाल “न्यू फेन्साडिल” नामक कोडीन युक्त कफ सिरप को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बाजार में उतार रहे थे। यह सिरप नशे के रूप में उपयोग की जाती थी और इसे सीमापार बांग्लादेश तक भेजा जा रहा था। इस अवैध कारोबार से करोड़ों रुपये की कमाई की गई। भोला प्रसाद को 29 नवंबर 2025 को कोलकाता एयरपोर्ट से विदेश भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका पुत्र शुभम विदेश फरार बताया जा रहा है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरोह की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया। पहले चरण में 28 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। अब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की अतिरिक्त संपत्ति को भी कुर्क कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *