अनपरा में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र व नकदी बरामद

सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने हाल में हुई चोरी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमर पनिका (उम्र लगभग 30 वर्ष) रेनूसागर क्षेत्र का निवासी है।पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु का मंगलसूत्र (लॉकेट सहित), वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, कुल 4,610 रुपये नकद और दो सफेद धातु के सिक्के बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिन में कॉलोनियों में घूमकर सूने घरों की पहचान करता था और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। कुछ सामान उसने फेरीवालों को बेच दिया और कुछ सामान रिहंद डैम में फेंकने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *