एनटीपीसी कांटी द्वारा “प्रोजेक्ट उड़ान 2.0” का शुभारंभ

मुजफ्फरपुर । एनटीपीसी कांटी के आवासीय परिसर स्थित तरंगिनी भवन में नैगमिक सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत “प्रोजेक्ट उड़ान 2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्थ केयर फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से हुआ। यह समझौता ज्ञापन आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संपादित किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत अर्थ केयर फाउंडेशन द्वारा चयनित विद्यार्थियों की पाठ्यक्रम शुल्क का पूर्ण वहन एनटीपीसी कांटी द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व मद से किया जाएगा। इसके तहत कांटी, मोतीपुर एवं मीनापुर प्रखंड के 1420 छात्र-छात्राओं को बिना आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने में मदद मिलेगी।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के उपरांत प्रथम चरण में अर्थ केयर फाउंडेशन द्वारा चयनित 200 छात्र-छात्राओं को परियोजना से औपचारिक रूप से संबद्ध करते हुए छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एनटीपीसी कांटी की ओर से देवेश कुमार पाढ़ी , महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण), उमेश कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), संजीत कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा नैगमिक सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे। अर्थ केयर फाउंडेशन की ओर से अशोक कुमार सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल) उपस्थित रहे। जीविका की ओर से सुश्री अनीशा सहित जिला, प्रखंड एवं सामुदायिक स्तर की प्रतिनिधि दीदियाँ कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
