मीडिया एकादश के साथ मुकाबले में हिण्डाल्को एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

रेणुकूट, । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को क्रिकेट ग्राउण्ड पर मीडिया एकादश एवं हिण्डाल्को एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में रॉबर्ट्सगंज, ओबरा एवं रेणुकूट के 100 से भी अधिक मीडियाकर्मियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज, ओबर एवं रेणुकूट से आए विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों एवं न्यूज़ चैनलों के पत्रकारों व सोशल मीडिया के तमाम मीडियाकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रारंभ में हिण्डाल्को के एचआरबीपी हेड  अजय कुमार सिन्हा, एल्युमिना हेड  रोहित चौरसिया एवं पी. आर. एवं एडमिन हेड  यशवंत कुमार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त मीडियाकर्मियों को गुलाब का पुष्प देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत हिण्डाल्को एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

NTPC

पारी की शुरुआत मीडिया की टीम से  जी. के. मदान एवं प्रभात की जोड़ी ने की। मीडिया एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। जवाब में हिण्डाल्को एकादश की ओर से उतरे बल्लेबाज यशवंत कुमार तथा विनोद सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया। इस प्रकार हिण्डाल्को एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की व खिताब अपने नाम किया।

मैच में प्रदर्शन के आधार पर मीडिया एकादश की ओर से प्रियांशु को बेस्ट बैट्समैन तथा हिण्डाल्को एकादश से मेजर (सेनि.) देवेन्द्र ओंकार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिण्डाल्को एकादश से श्री रोहित गुरिज़ाला को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में  अजय सिन्हा एवं  रोहित चौरसिया समेत परचेज़ हेड  सुरेन्द्र तिवारी, लीगल हेड  विजयकान्त दुबे, एकाउन्ट हेड- श्री बिजॉय सिंह एवं पीआर एवं एडमिन हेड यशवंत कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किया और साथ ही आमंत्रित समस्त मीडिया कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। हिण्डाल्को के महेन्द्र तिवारी ने टीम मैनेजर की भूमिका को बखूबी निभाया। कार्यक्रम में मंच का संचालन जनसम्पर्क विभाग के  प्रशान्त श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान खेलप्रेमी जनता ने मैच का लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  सजल साहा,  शरद कुमार,  विवेक शुक्ला,  उपेन्द्र मिश्रा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *