वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का 22 फरवरी को होगा आयोजन 

चन्दौली। उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली एवं पं० कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सकलडीहा रोड चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर दिनांक 22 फरवरी 2026 को पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजन किया जायेगा।  सिविल जज (सी.डी.) पूर्णकालिन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली डा० इन्दु रानी ने अवगत कराया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी की मार्गदर्शन में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

NTPC

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, स्त्रियों, श्रमिकों अनुसूचित जाति व जनजाति आदि लाभार्थियों के लिये सरकार के विभिन्न विभाग द्वारा प्रचलित जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम किया जाएगा। 

आगामी मेगा शिविर में, विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ये विभाग जनहित से संबंधित पेंशन, श्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण सहित अनेक योजनाओं की जानकारी और ऑन-द-स्पॉट सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

अधिक से अधिक जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद नागरिक इस शिविर का अधिकतम लाभ उठा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में पहुँचकर निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *