सीआईएल अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले मैच में सीसीएल की शानदार जीत

राँची। कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन MECON स्टेडियम, रांची में 20 फरवरी, 2026 को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य टूर्नामेंट का आयोजन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सीआईएल की सभी अनुषंगी कंपनियों की टीमें एवं एससीसीएल (Singareni Collieries Company Limited) की टीम भी भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

NTPC

उद्घाटन समारोह में सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना)  अनुप हंजुरा एवं

मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  पंकज कुमार ने टूर्नामेंट ध्वज फहराकर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। गणमान्यों ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना एवं निष्पक्ष खेल की भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन कोल इंडिया परिवार के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित निदेशकों एवं सीवीओ का सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतिभागी टीमों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए।

*सीसीएल ने सीआईएल के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत 

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सीसीएल और सीआईएल मुख्यालय (CIL HQ) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। सीआईएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए, जिसमें नीरज कुमार ने 21 रन और सौरव कुमार ने 16 रन का योगदान दिया। सीसीएल की ओर से प्रताप रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि श्याम गोप और श्रीचंद ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में सीसीएल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। सीसीएल की ओर से ओपनर कविश कुमार ने 39 रन और हिमांशु ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सीआईएल की ओर से मंतोष कुमार ने 19 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” का खिताब भी प्रदान किया गया। यह टूर्नामेंट कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिता का समापन 28 फरवरी, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। यह आयोजन सीसीएल की खेल संस्कृति, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *