ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयाँ 10 घंटे के भीतर ठप,बिजली संकट की आशंका गहराई

Spread the love

सोनभद्र। प्रदेश की प्रमुख विद्युत उत्पादन परियोजनाओं में शामिल ओबरा तापीय परियोजना की दो उत्पादन इकाइयाँ मात्र दस घंटे के अंतराल में बंद हो जाने से बिजली व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। तकनीकी खराबी के चलते दोनों इकाइयों को आपात रूप से शटडाउन करना पड़ा, जिससे उत्पादन क्षमता पर सीधा असर पड़ा है।जानकारी के अनुसार पहली इकाई में तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद उसे बंद किया गया। मरम्मत कार्य जारी ही था कि दूसरी इकाई में भी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। इससे परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया। विशेषज्ञों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फॉल्ट का आकलन शुरू किया गया।

बिजली उत्पादन में आई इस अचानक कमी का असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति पर पड़ सकता है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो।स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों और अभियंताओं की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं। हालांकि पूर्ण रूप से उत्पादन बहाल होने में समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *