यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई,4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला और यातायात टीम ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।सुकृत रोड, बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड और धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर रांग साइड चलने वाले, बिना नंबर प्लेट, बिना वैध कागजात और निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों पर सवारी भरने वाले वाहनों की जांच की गई।चेकिंग के दौरान दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सवारी भरते मिले। वहीं दो डग्गामार ऑटो निर्धारित स्टैंड की जगह केंद्रीय सर्विस रोड पर सवारी भर रहे थे, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी। एक पिकअप वाहन बिना वैध प्रपत्र के रांग साइड चलते पकड़ा गया।पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *