* 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का हुआ भव्य शुभारंभ

* श्री कृष्ण मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
सोनभद्र। नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में रविवार की रात 8:00 बजे नौ दिवसीय भव्य श्री कृष्ण रासलीला का शुभारम्भ हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य 1008 स्वामी श्री सेवादास ने किया।
रासलीला के प्रथम दिन कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया। जिसको देखकर श्रद्धालु हर्षित हो उठे। वृंदावन से आए कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने माहौल को आनंदित बनाए रखा। श्रीकृष्ण जन्म के अलावा कलाकारों ने श्री कृष्ण मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

रासलीला की शुरूआत में आरती का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजन-अर्चन की। इसके बाद कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि नंद के घर जब भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उल्लास था तो ब्रज में नंद के घर जमकर खुशियां मनाई गईं। बधाई गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर तरफ – नंद घर गोपाल आयो, जय कन्हैया लाल की, आदि जयघोष लगाए गए।

मंचन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को शुरू से अंत तक पंडाल में रोके रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जलान, कोषाध्यक्ष बचाऊ पांडे, राकेश गुप्ता, पवन जैन, धर्मेश सिंह, खरवार धीरज जालान, मनोज सिंह, विजयकांत मिश्रा, संजू केसरी, राजकुमार अग्रवाल, आशीष केसरी, मखनचू हर्ष केसरी, सत्येंद्र पांडे, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,टोनी पांडे,दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, विजय कानोडिया, ओमप्रकाश पाठक एडवोकेट, संदीप चौरसिया, संदीप पांडेय, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, वीरेन्द्र शर्मा, मिठाईलाल सोनी, रामबाबू, विनोद केशरी, बिन्दु पांडेय,अमीश पांडेय, डॉ. अनिल पांडे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
