एनटीपीसी नवीनगर द्वारा किया गया मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

Spread the love

 250 ग्रामीणों ने उठाया नेत्र सम्बन्धी जांच एवं परामर्श की सुविधा

औरंगाबादः एनटीपीसी नवीनगर द्वारा अपनी सामुदायिक विकास नीति के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) जांच शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए आयोजित इस शिविर में लगभग 250 लोगों ने नेत्र संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा प्राप्त की। मेह एवं अंकोरहा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) में सफलतापूर्वक आयोजित इस मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) जांच शिविर का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ओंकार नाथ एवं एनटीपीसी नबीनगर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा किया गया। इस जांच शिविर का उ‌द्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की तथा उन्हें परामर्श प्रदान किया। इन मरीजों को एनटीपीसी नबीनगर द्वारा शीघ्र ही निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह शिविर एनटीपीसी नवीनगर के अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की निगरानी में आयोजित किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।

ज्ञातव्य हो कि विद्युत उत्पादन के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सतत प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *