महिला से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सोनभद्र। पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई,जानकारी के अनुसार, थाना अनपरा में मु0अ0सं0 26/2026 के तहत धारा 64(1), 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि विकास उर्फ विक्की (उम्र लगभग 29 वर्ष), निवासी थाना अनपरा क्षेत्र, ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। 13 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डिबुलगंज तिराहा के पास से सुबह लगभग 9:56 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उपनिरीक्षक मायाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव और कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *