बाकले ग्राउंड में आने से रोका गया तो होगा आन्दोलन- संतोष कुमार पाठक एडवोकेट

 यूरोपीयन कॉलोनी एवं बाकले ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेट कर देने पर आज नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन 

NTPC

 यूरोपियन कॉलोनी की बैरिटिंग पर नगर के लोग नाराज , डीआरएम डीडीयू के तानाशाही कार्य प्रणाली पर उठे सवाल 

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। नगर के एकमात्र स्वच्छ ग्राउंड बाकले को नगर के लोगों के लिए प्रतिबंधित कर देने पर  मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिससे क्षुब्ध होकर लोगों ने प्रदर्शन किया और डीआरएम के तानाशाही रवैये पर नाराजगी जताई।

 इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि बाकले ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों की लाईफ लाईन है। यूरोपीयन कॉलोनी में स्थित बाकले ग्राउंड में वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों के  लिये  स्वच्छ हवा के साथ टहलने का स्थान है। नगर के लोग रोज इस ग्राउंड में सुबह मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। हम नगर के लोग थोड़ा सा स्वास्थ्य लाभ रोज ले लेते हैं, इससे डीआरएम को क्या परेशानी हो रही है । संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि यह ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों के लिये एक मात्र ऐसा स्थान है जहां स्वच्छ हवा में मॉर्निंग वॉक नगर के लोग करते हैं और यहां के लोगों का यह मौलिक अधिकार भी है, इससे कोई भी अधिकारी कैसे छिन नहीं सकता। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि यूरोपियन कॉलोनी में नगर के लोगों के ही भाई बंधु रहते हैं, उनको कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन डीआरएम मुगलसराय को दिक्कत हो रही है, यह एक प्रकार की तानाशाही है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि अगर डीआरएम डीडीयू द्वारा नगर के लोगों को बाकले ग्राउंड में प्रवेश  से रोका गया, तो डीआरएम डीडीयू को व उनकी गाड़ी को मुगलसराय बाजार में प्रवेश करने से नगर के लोगो द्वारा रोक दिया जाएगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा । इस अवसर संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के साथ राम लखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल,  महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *