लोहे की पाइप बिजली तार से सटी, युवक गंभीर रूप से झुलसा

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत घर निर्माण के दौरान लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से सट जाने पर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पतेरा टोला निवासी होलीचंद पुत्र रामेश्वर अपना घर बनवा रहे थे। इसी दौरान वह बाहर रखी लोहे की पाइप को उठाकर घर के अंदर ले जा रहे थे। तभी पाइप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गई और करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए।बताया जा रहा है कि करंट लगने से उनके शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से जल गया है। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *