भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

Spread the love

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व संगठन मंत्री व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर देव पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद और भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल मौजूद रहे।मुख्य अतिथि नागेश्वर देव पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख राजनीतिक चिंतक और एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन पर जोर दिया। उनका मानना था कि विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रहकर मानव के समग्र उत्थान का माध्यम होना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने उन्हें निस्वार्थ कर्मयोगी बताते हुए कहा कि अंत्योदय का उनका संदेश आज भी मार्गदर्शक है। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, सरजू बैसवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *