तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रही महिला की मौत

Spread the love

सोनभद्र । कर्मा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।मामला कर्मा थाना क्षेत्र के खैराही इलाके का है। ऐलाही गांव निवासी 50 वर्षीय कमलावती देवी, पत्नी स्वर्गीय चेतनारायण, सड़क पार कर रही थीं तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया जाने लगा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *