पर्यावरणीय सततता हेतु एनटीपीसी एनआरएचक्यू ने लखनऊ चिड़ियाघर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Spread the love

लखनऊ : एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू) में अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से पर्यावरणीय सततता एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

अपनी चल रही सीएसआर सहभागिता के क्रम में, एनआरएचक्यू ने 10फरवरी.2026 को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य पर्यावरणीय सततता, पारिस्थितिक संतुलन तथा पशु कल्याण को और अधिक प्रोत्साहित करना है। यह एमओए, संजय कुमार बिस्वाल, आईएफएस, निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान तथा राहुल शर्मा, एजीएम (एचआर), के मध्य, एस. एन. पाणिग्राही, सीजीएम (एचआर), एनआरएचक्यू एवं दिनेश बडोला, रेंजर, लखनऊ चिड़ियाघर तथा अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आदान-प्रदान किया गया। इस पहल के अंतर्गत एनआरएचक्यू द्वारा चार चार शेरों एवं तीन तीन रॉयल बंगाल टाइगरों को गोद लेने तथा चिड़ियाघर परिसर में दो दो मल्टी-टैप जल सुविधा प्रणालियों की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे पशु कल्याण के साथ-साथ आगंतुक सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान भी एनआरएचक्यू द्वारा नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया था, जिसमें श्वेत बाघिन एवं जिराफ को गोद लेना शामिल है। इसके अतिरिक्त, पशुओं की देखभाल एवं रख-रखाव, वरिष्ठ नागरिकों एवं आगंतुकों की सुविधा हेतु बैटरी चालित वाहन की व्यवस्था, आगंतुक विश्राम स्थल के रूप में प्रवेश प्लाजा का निर्माण, तथा इमोबिलाइजेशन गन एवं सहायक उपकरणों की आपूर्ति भी की गई। यह पहल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जिम्मेदार राष्ट्र-निर्माण की दिशा में एनआरएचक्यू के सतत प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *