छात्र-छात्राओं को अभिलेख व कानून के पाठशाला के माध्यम से किया जा रहा प्रशिक्षित 

Spread the love

डीडीयू नगर। शासन स्तर पर नामित विद्यालय के नामित छात्र-छात्राओं को अलीनगर थाना परिसर में एक पखवाड़ा से साइबर क्राइम, थाने के अभिलेख व कानून आदि के बारे में पाठशाला के माध्यम से जागरूक करने का काम पुलिस कर रही है।

शासन द्वारा नामित एलबीएस पीजी कॉलेज नियामताबाद के चयनित एक दर्जन छात्र-छात्राओं को 28 जनवरी से 28 फरवरी तक पुलिस के नियम कानून के बारे में पाठशाला लगाकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके तहत बढ़ते अपराध साइबर के रोकथाम, थाने में उपस्थित अभिलेखों की जानकारी, पुलिस के नियम कानून के साथ ही अपराध रोकने के प्रति पाठशाला के माध्यम से जागरूक होंगे। पाठशाला लगाने वाले एसएसआई बृजेश सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर प्रदेश के प्रत्येक थाने पर चयनित विद्यालय और छात्र-छात्राओं को बढ़ते अपराध के रोकथाम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि नई उम्र के युवा इसके लिए जागरूक होकर स्वयं लोगों को जागरूक करने का काम करें। जिससे लगातार बढ़ते अपराध पर लगाम लग सके। बताया कि यह पाठशाला 28 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त होगी। इसके प्रति युवाओं का रुझान भी बढ़ रहा है। जिन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह छात्र-छात्राएं विद्यालय सहित आम लोगों को भी यह जानकारी देने का काम करेंगे। ताकि जानकारी के अभाव में भोली भाली जनता किसी के बहकावे या किसी अपराध की आग में न जल सके। अपराध मुक्त समाज के निर्माण में उत्तर प्रदेश सरकार की यह अनोखी पहल है जिसका सार्थक परिणाम आएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *