अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित भगोतीदेई गांव के पास मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे अहरौरा से जमुई की तरफ जा रहा बाइक सवार 32 वर्षीय मंगल कुमार पुत्र मिथिलेश लाल किसी अज्ञात वाहन में सामने से भीड़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार मंगल को टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक इलाज के बाद मंगल को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जाता हैं की मंगल अभी कुछ दिन पूर्व ही नई बाइक खरीदा था और बाइक से अपने काम पर जा रहा था।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
