जंगल से भटककर गांव में पहुँचा हिरण, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बघाडू वन रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित एक गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर एक हिरण घनी आबादी वाले इलाके में आ पहुंचा।

हिरण के गांव में आने की खबर तेजी से फैल गई, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर तक हिरण गांव के खेत-खलिहानों में इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग को अवगत कराया गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से हिरण को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग द्वारा हिरण को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *