रांची । सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची ने अपनी सीएसआर पहल ‘‘आरोग्य पोषण’’ को लागू करने के लिए आर0के0एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुम्बई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस पहल का उद्देश्य रांची जिले के सीएमपीडीआई कमांड क्षेत्रों में लगभग 1550 टीबी रोगियों को छह महीने अवधि के लिए पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। इससे टीबी रोगियों के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, उपचार के परिणामों में गुणात्मक सुधार तथा शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।

इस समझौते ज्ञापन पर सीएमपीडीआई के ओर से महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डाॅ0 शिशिर दत्ता एवं आर0के0एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की परियोजना प्रमुख सुश्री योगिता बोरकर मुरलीधरन ने हस्ताक्षर किए।
इस पहल के माध्यम से सीएमपीडीआई सामुदायिक स्वास्थ्य, लैंगिग समानता, सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और अपने परिचालन क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
