एनटीपीसी में दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

Spread the love

बारा ।एनटीपीसी के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ 4 फरवरी, 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक, बारां  अभिषेक अंदासु के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं में अंता के आस-पास के 22 राजकीय विद्यालयों के लगभग 940 जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक बालिकाएं भाग ले रहे है।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर परियोजना मुख्य महाप्रबन्धक  अनिल बवेजा द्वारा स्वागत किया गया। अपने स्वागत भाषण में बवेजा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि जीतने वाला कभी अपनी जीत पर घमण्ड ना करें बल्कि आगे खेलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना व देश का नाम रोशन करें वहीं हारने वाला भी अपनी हार से निराश ना हो बल्कि अपनी कमियों में सुधार कर आगे और अच्छा प्रदर्शन करें।

वहीं मुख्य अतिथि  अंदासु ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी तथा उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स एवं कबड्डी खेल हमारी जमीन से जुड़े हुए खेल है। खो-खो एवं कबड्डी दोनों दिमाग एवं चातुर्य के खेल है। एनटीपीसी अंता द्वारा ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए सीएसआर में यह आयोजन बच्चों के खेल कौशल को निखारने वाला बताया जिससे इन बच्चों के खेल विकास में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा ।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा झण्डारोहण एवं मशाल जला कर खेलों के शुभारम्भ की घोषणा की। केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में पथारे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। खेल परिषद के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह चंदेल द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेश चौधरी, अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)विपिन देशमुख, अपर महाप्रबन्धक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अम्बुज कुमार,सहायक कमाण्डेंट, केऔसुब सुभाष चन्द्र, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय कृष्ण कुमार वर्मा, प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संतोषी देशमुख व सदस्याएं तथा एनटीपीसी अंता के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में  दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) द्वारा समस्त अतिथियों एवं परिसर में उपस्थित विद्यालय के अध्यापकों, शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजूषा पिल्लै, वरिष्ठ प्रबन्धक (पी एण्ड एस) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *