विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडिह निवासी 58 वर्षीय कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतरी देवी सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में दर्द से कराह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। टेलर चालक सुभाष ने बताया कि वाहन टाटा, जमशेदपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। वहीं घायल महिला ने आरोप लगाया कि वह पूरी सावधानी से सड़क किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और टेलर चेसिस व चालक को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन को थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
