
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (शहरी एवं ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित 12 ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति, विद्युत संयोजन, रोड रेस्टोरेशन एवं क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर घर नल से जल योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित, सुरक्षित एवं मानक अनुरूप पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल संरचना निर्माण नहीं, बल्कि हर परिवार तक निर्बाध जल पहुंचाना है।पटवध पेयजल योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित फर्म को चेतावनी दी कि मार्च तक आपूर्ति शुरू न होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे !

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
