एनटीपीसी ऊंचाहार ने आसपास के युवाओं के नए बैच को फिर प्रशिक्षण के लिए किया रवाना

Spread the love

ऊंचाहार रायबरेली।एनटीपीसी ऊंचाहार ने नैगम सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए आस पास के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से नए बैच को लखनऊ स्थित सीपेट संस्थान भेजा। दो दिवसीय दौरे पर आए क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) दिवाकर कौशिक ने हरी झंडी दिखा कर युवाओं को लेकर जाने वाली बस को रवाना किया तथा अपनी शुभ कामनाएं दी। श्री कौशिक ने ऊंचाहार परियोजना के सी एस आर कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रधानजनो से  नए सुझाव देने की अपील किताकी सी एस आर के माध्यम से एनटीपीसी अपना उत्कृष्ट योगदान दे सके। इसके पहले परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने सभी का स्वागत किया तथा सी एस आर कार्यों पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी द्वारा आसपास के अब तक १२७ युवाओं को कौशल परीक्षण देकर उन्हें शत प्रतिशत रोजगार दिया है। श्री सिंह ने बताया कि साठ बच्चों के इस बैच में पैतालीस प्रतिशत बालिकाएं हैं जो प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त करेंगी। इस प्रकार एनटीपीसी आसपास के बेरोजगारों के लिए वरदान साबित हो रही है। समारोह का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक स्नेहा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित ग्रामप्रधान एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे । सभी ने एनटीपीसी के कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *