एनटीपीसी सिंगरौली में संभागीय नाट्य समारोह का शुभारंभ

नागिन तेरा वंश बढ़े’ की प्रभावशाली प्रस्तुति से हुआ चार दिवसीय आयोजन प्रारंभ’

NTPC

सोनभद्र।।उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं एनटीपीसी सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में सम्भागीय नाट्य समारोह 2025–26 का आयोजन दिनांक 2 से 5 फरवरी 2026 तक कर्मचारी विकास केंद्र, शक्तिनगर, सिंगरौली में किया जा रहा है, जिसमें 2 फरवरी को प्रथम दिवस की प्रस्तुति सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ की ओर से मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा, वनिता समाज,  सी. एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना),  प्रशांत, कार्यक्रम प्रभारी, संगीत नाटक अकादमी तथा  दिनेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम ऑब्जर्वर, संगीत नाटक अकादमी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के प्रथम दिवस प्रख्यात कथाकार  विजयदान देथा की अमर कथा पर आधारित नाटक “नागिन तेरा वंश बढ़े” का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक का रूपांतरण  वी. के. द्वारा तथा निर्देशन  शिवा सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। मंथन आर्ट्स सोसाइटी, शाहजहाँपुर द्वारा प्रस्तुत इस नाट्य कृति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय, भावपूर्ण संवाद एवं सशक्त मंच-सज्जा ने सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया। दर्शकों ने प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की।

मुख्य अतिथि संदीप नायक ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कलाकारों, आयोजकों एवं अकादमी की भूमिका की सराहना की।

सम्भागीय नाट्य समारोह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विविध एवं आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। इस संभागीय नाट्य समारोह में प्रदेश एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित रंगकर्मियों की सहभागिता रहगी। कार्यक्रम के माध्यम से लोक-संस्कृति, सामाजिक चेतना एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं एनटीपीसी सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिससे कलाकारों का उत्साहवर्धन हुआ।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन डॉ. ओम प्रकाश द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *