सोनभद्र। वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने जानकारी दी कि आयुक्त विन्ध्याचल मंडल, मीरजापुर की अध्यक्षता में 20 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे कार्यालय सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।इस पेंशन अदालत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन व ग्रेच्युटी स्वीकृति, त्रुटिपूर्ण पेंशन निर्धारण, वेतन पुनरीक्षण के बाद पेंशन संशोधन तथा विभागीय मतभेद से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी।आवेदन पत्र का प्रारूप विन्ध्याचल मंडल के जिला कोषागारों में उपलब्ध है। आवेदन तीन प्रतियों में भरकर संबंधित जनपद के मुख्य या वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में 09 फरवरी 2026 अपराह्न 3 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त या अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
