अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है – जे. पी. द्विवेदी
नागपुर। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी की सेवानिवृत्ति पर 31 जनवरी 2026 को वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वागतोपरांत अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने कोल इण्डिया लिमिटेड में अपने चार दशक के सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कोयला उद्योग में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं समयबद्धता को कार्य में सफलता के लिए आवश्यक मूलमंत्र बताया।
इस अवसर पर निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (योज. एवं परि.) संदीप परांजपे, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने अपने उद्बोधन में श्री द्विवेदी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में झंकार महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती रोज़लीन घोष, श्रीमती रीना पांडे, श्रीमती श्रुति परांजपे एवं डॉ. सोनाली म्हेत्रे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
