दुद्धी की बेटी राजनंदिनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिले का नाम किया रोशन

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र की बेटी राजनंदिनी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय महिला शक्ति फेलोशिप सम्मान से नवाजा गया। इस समारोह में देशभर से केवल 20 बालिकाओं का चयन किया गया था, जिनमें राजनंदिनी का नाम शामिल होना पूरे सोनभद्र जनपद के लिए गौरव की बात है।

बताया गया कि राजनंदिनी को यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रही। सम्मान मिलने के बाद दुद्धी क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *