मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

सोनभद्र। जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कई मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *