मिशन शक्ति पांचवां चरण,सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश के तहत थाना प्रभारी के द्वारा जानकारी दी गई

Spread the love

बीजपुर/सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल,एनटीपीसी,रिहंद नगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति पांचवां चरण,सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश के तहत विद्यार्थियों को बीजपुर थाना प्रभारी के द्वारा विशेष जानकारी दी गई। सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स तन्वी तिवारी, खुशबू, खुशी एवं अंजली सिंह ने बीजपुर थाना से पधारे सभी अतिथियों को सलामी दी। तत्पश्चात डीएवी परिवार की ओर से डाॅ० आर के झा ने थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। खेल शिक्षक मनोज पांडे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्काउट ताली बजाकर सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उसके बाद कक्षा दसवीं की छात्रा शैलजा यादव एवं कक्षा छठी की छात्रा प्रकृति श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। खेल शिक्षक मनोज पांडे ने अपनी स्वरचित गीत टियां तो महान होती है, गाकर सभी के अंतर्मन को छू लिया।
 संगीत शिक्षिका आकृति पांडे के निर्देशन में कक्षा पांचवीं की छात्राएं कशफ इकबाल, कशिश उपाध्याय, त्रिशा, सृष्टि, अदिति, अध्येता, पूर्णिमा एवं अंश सिंह ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं की छात्रा अल्फिया अजीज ने  नारी  का सम्मान करो, मत उसका अपमान करो, कविता सुनाकर महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में विशेष संदेश देने का काम किया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे ने अपनी मधुर आवाज में महिलाओं पर केंद्रित गीत गाया। तबला पर कक्षा तीन का छात्र वैभव विश्वकर्मा ने संगत किया। विद्यालय की ओर से डाॅ० आर के झा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के आयोजन में रंजना सिंह, समता सिंह, शगुफ्ता शबनम, अरुण कुमार सिंह, अलीशा सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *