मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के बाद किया गया भंडारा का आयोजन 

Spread the love

पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के दौरान दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोल मजीरे पर भजन सुनाए। वहीं मां का शृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम को आयोजित भंडारे में जयकारे के बीच हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

नगर के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्रि के शृंगार की तैयारियां पहले से ही चल रही  थी।पहले दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक माता का शृंगार के बाद भजन कीर्तन किया गया। वहीं दूसरे दिन सुबह वि​धि विधान से माता की पूजा कर आरती उतारी गई। शाम को माता के गर्भगृह को दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। इसके बाद कतारबद्ध भक्तों ने जयकारे के बीच माता के दर्शन पूजन किए। मां की उपासक प्रमिला मिश्र ने माता की पूजा कर भक्तों को आशीर्वाद दिए और भक्तों के कल्याण की कामना की। इस दौरान पूरा इलाका माता के जयकारे से गूंजायमान रहा। इसके बाद भंडारे की शुरूआत होने भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा, रेखा मिश्रा,श्रेया मिश्रा, मंजूषा पांडे, रंजीत शर्मा, जानवी ,पूजा, शिखा , अरुण ,श्रीकांत,श्रवण यादव ,प्रदीप सिंह,आनंद सिंह, तरुण सिंह आदि उप​स्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *