प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ,सिंगल क्लिक से 2 हजार करोड़ की पहली किश्त जारी

Spread the love

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेशभर के लगभग दो लाख लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में 2 हजार करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित किए गए। इस अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में दिखाया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छह जनपदों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनपद सोनभद्र के 9 नगर निकायों के कुल 3655 लाभार्थियों के खातों में 36 करोड़ 55 लाख रुपये की धनराशि सीधे भेजी गई।सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और जरूरतमंदों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से बच्चों को स्कूल भेजने और चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नाम जुड़वाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *