डाला । डाला सब स्टेशन से निकलने वाले कई फीडरों की बिजली आपूर्ति नई लाइन निर्माण कार्य के चलते तीन दिन तक बाधित रहेगी। यह जानकारी 132 केवी उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने दी,उन्होंने बताया कि 10 एमवीए-1 और 10 एमवीए-2 से संचालित रेक्सहवा, धौठाटोला, रासपहाड़ी और घमनवा फीडरों की बिजली आपूर्ति 13, 14 और 15 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन लगभग आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इन फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समयावधि से पहले अपने आवश्यक घरेलू कार्य निपटा लें।
डाला सब स्टेशन से जुड़े कई फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद
