अहरौरा, मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रहलाद सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बुधवार शाम को क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का दौरा कर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लिया और पाया की धान की खरीद काफी धीमी गति से चल रही है और किसान अपना अपना नंबर लगाकर धान बेचने का इंतजार कर रहे है ।

किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रहलाद सिंह ने बताया की खाद्य विपणन केंद्र अहरौरा द्वितीय नवीन मंडी, में धान खरीद के लिए दो कांटे लगे हुए हैं जिस पर कुल 450 किसानों का पंजीकरण हुआ है जिसमें मात्र 178 किसानों से 10050 कुंतल धान की खरीद की गई है। जिसमें 169 किसानों का भुगतान हो चुका है । धान उठान न होने के कारण बुधवार को खरीद बंद पड़ा था परंतु अंगूठा लगाने वाले किसानों के धान खरीद नहीं होने के बावजूद भी क्रय केंद्र पर लम्बी लाइन लगी थी।
वही खाद्य विपणन केंद्र नवीन मंडी द्वितीय ए पर दो कांटे लगे हैं जिस पर 225 किसानों के पंजीकरण के सापेक्ष मात्र 141 किसानों से 7810.80 कुंतल धान की खरीद की गई है। जिसमें बुधवार तक 134 किसानों का भुगतान किया जा चुका है। धान की खरीद इतनी धीमी गति से हो रही है की दोपहर 2.45 बजे तक मात्र तीन किसानों से 284 बोरा ही धान खरीद हो पाया था जबकि 600 कुंतल खरीद होनी थी । खाद्य विपणन नवीन मंडी ए अहरौरा में दो काटे लगे हैं जहां पर 432 किसानों का पंजीकरण हुआ है । इसमें मात्र 181 किसानों से 8816.80 कुंतल धान की खरीद हुई है और 159 किसानों का भुगतान हो चुका है । नवीन मंडी खाद्य विपणन बी पर भी दो काटे लगे हुए हैं जहां 173 किसानों से 8908 कुंतल खरीद हुई है और 147 किसानों का भुगतान हो चुका है । भारतीय किसान यूनियन ने घाटमपुर पीसीएफ केंद्र पर पाया की यहां 445 किसानों के पंजीकरण के सापेक्ष 350 किसानों से 14100.40 कुंतल धान की खरीद हुई है जिसमें से 340 किसानों का भुगतान हो चुका है ।
अहरौरा सहकारी संघ धान क्रय केंद्र पर एक काटा लगा हुआ है यहां पर 215 किसानों के पंजीकरण के सापेक्ष 181 किसानों से 7490.80 कुंतल की खरीद हुई है । और सभी 181 किसानों का भुगतान हो चुका है ।
सहकारी संघ धान क्रय केंद्र अदलहाट पीसीएफ क्रय केंद्र पर 304 किसानों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 259 किसानों से 10138 कुंतल की खरीदी हुई है । बुधवार को धान का उठान न होने के कारण जगह के अभाव में खरीद बंद रहा जिससे किसान परेशान नजर आए। यूपीएस एस के धान क्रय केंद्र रामपुर में 17222.80 कुंतल की खरीद 381 किसानों से हुई है ।
कोलना सेंटर पर 11713.60 कुंतल की खरीद के सापेक्ष 8000 कुंतल का ही उठान हो पाया है । वहीं पीसीएफ का सेंटर खरका नेवादा में कुल खरीद 9577.20 कु. और 7633.00 ही उठान हो पाया है । क्रय केंद्रों का दौरा करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह किसान प्रदेश महासचिव, स्वामी दयाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष, मुकुटधारी सिंह, भोलानाथ गिरी, जगदीश सिंह प्रधान, डब्लू, दीपक, रामराज सहित अन्य लोग रहें ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
