भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR की तिथियां संशोधित की गई….

Spread the love

मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को होगा, अब मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को होगा 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *