30 दिसंबर तक मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण, बीएलओ रहेंगे तैनात

Spread the love

सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का कार्य जारी है। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।23 से 30 दिसंबर तक आम नागरिक अपने नाम और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सही दर्ज हैं या नहीं, इसका निःशुल्क निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे।नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 और आपत्ति के लिए प्रपत्र-4 भरे जा सकते हैं। यह व्यवस्था सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *