किसान सम्मान दिवस पर मेले का आयोजन,बेहतर कार्य के लिए कृषकों को मिला सम्मान

चंदौली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली परिसर में किसान सम्मान दिवस /किसान मेला/रबी उत्पादकता गोष्ठी-2025 के रूप में मनाया गया। 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा प्रांगढ़ में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर स्व० चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नवीन तकनीकों, सरकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि पद्धतियों की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। जिलाधिकारी ने किसानों से परंपरागत गेहूं-धान की खेती के बजाय अन्य विकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने औषधीय फसलों, फलों, सब्जियों, श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं लघु व सूक्ष्म उद्यमों को अपनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि इससे किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से बैंक वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएंगे।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। उनकी समस्याओं को तत्परता से निस्तारण करें। और उनको कृषि क्षेत्र से जुड़े योजनाओं से लाभान्वित करें जिससे उनके आय में वृद्धि होता रहें। 

जनपद में प्रगतिशील कृषकों को कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि से जनपद स्तर पर रबी 2024-25 में 2. मिलेट्स खरीफ 2025 हेतु 4 प्रथम, 4 द्वितीय प्रथम, 2 द्वित्तीय, खरीफ 2025-26 में 2 प्रथम, 2 द्वितीय, प्राकृतिक खेती साथ ही उद्यान विभाग, भत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग से जनपद स्तर पर चयनित कृषकों को हेतु 3 प्रथम, 3. द्वितीय, तथा विकास खण्ड स्तर पर रवी 2024-25 में 9 प्रथम, खरीफ 2025-26 में 9 प्रथम, साथ ही उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग से विकास खण्ड स्तर पर चयनित कृषकों को 9 प्रथम पुरस्कार जनपद स्तर पर कुल 36 व विकास खण्ड स्तर पर कुल 45 पुरस्कार जनपद में अधिक उत्पादन करने वाले कृषकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० चन्दन सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंन्द्र चन्दौली द्वारा विभाग की संचालित योजनाएं एवं रबी-2025 की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए समसामायिक चर्चा में उद्यानिक फसलों की खेती कर कृषकों को अतिरिक्त लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया एवं पराली प्रबंधन का उचित व्यवस्था कर मृदा को समृद्ध एवं रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों से मृदा में पड़ रहे विकार पर प्रकाश डाला। जिला उद्यान अधिकारी, चन्दौली द्वारा मखाने एवं सिंघाड़े की खेती से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी।

डा० परशुराम सिंह ने जनपद में सिंचाई व्यवस्था के बारे में अनुभव साझा किया। रतन सिंह ग्राग- सिकटा ने जनपद में नहर की समस्याओं के निस्तारण एवं खाद व बीज की उपलब्धता के बारे में चर्चा की।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को किया संबोधित 

 केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण , ग्रामीण विकास एवं भूमि संसाधन मंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश के सभी 731 जनपदों में स्थापित कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों पर उपस्थित किसानों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए किसानों के कल्याण के लिए 125 दिन विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ( ग्रामीण )बी बी जी राम जी अधिनियम 2025  शुभारंभ के अवसर पर किसानों को संबोधित किया तथा कृषि विज्ञान केंद्र पर उपस्थित 700 से ज्यादा किसानों के सम्मुख इसके लाभ एवं कृषि के भविष्य में बहुत ही बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा इस पर विस्तृत चर्चा की एवं इसकी व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सभी को जिम्मेदारी दी इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली द्वारा चयनित पांच  कृषकों  को माला ,अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 

अन्त में जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्र, सिंचाई व अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं का गम्भीरता से निराकरण करने हेतु निर्देशित कर किसान सम्मान दिवस /किसान मेला/स्बी उत्पादकता गोष्ठी के समापन की घोषणा की गयी।

कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक कृषि भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दुबे, अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, डिप्टी पशु चिकित्साधिकारीकम

मंडी सचिव, अधिशासी अभियंता विद्युत शाहिद जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *