भीषण ठंड में सहारा बने सपाई,डाला में सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Spread the love

डाला/सोनभद्र-क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सेवा भाव की मिसाल पेश की। सपा के युवा नेता और जिला सचिव मंगल जायसवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सपाइयों ने अलग-अलग वार्डों में जाकर गरीब और असहाय लोगों की पहचान की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल ओढ़ाए। कंबल मिलते ही बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मंगल जायसवाल ने कहा कि समाज सेवा ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे ही अन्य जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन तक मदद पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष पारस यादव, अशोक चौधरी, नागेंद्र पासवान, पिंटू साहनी और उमेश मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *