एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में इलेक्ट्रॉन क्विज़ का आयोजन, आईआईएम लखनऊ रहा विजेता

Spread the love

लखनऊ। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय ,लखनऊ द्वारा 29 नवंबर 2025 को आयोजित एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ के क्षेत्रीय राउंड में उत्तर प्रदेश के 21 प्रमुख इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट संस्थानों की 120 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रोमांचक मुकाबले में आईआईएम लखनऊ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि आईआईटी-बीएचयू ने शानदार प्रयास करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रथम स्थान: अनिरुद्ध सूद एवं ध्रुव सिंह (आईआईएम लखनऊ) द्वितीय स्थान: प्रसांत सिंह चौहान एवं निश्चय शोपुरकर (आईआईएम लखनऊ)तृतीय स्थान: तेजस सिंह एवं सुर्यांश सिंह (आईआईटी-बीएचयू) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम देब, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), ने प्रतिभागियों की उल्लेखनीय भागीदारी की सराहना की और युवा विद्यार्थियों में ज्ञान-वर्धक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की एनटीपीसी की पहल की प्रशंसा की उन्होंने बताया कि इस वर्ष का संस्करण विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह एनटीपीसी की 51वीं वर्षगांठ के साथ जुड़ा हुआ है जो देश निर्माण में पाँच दशकों से अधिक की निरंतर भूमिका का प्रतीक हैवर्ष 2004 में शुरू हुआ इलेक्ट्रॉन क्विज़ आज देश के प्रमुख ज्ञान मंचों में से एक बन चुका है।विजेता टीमों को सम्मानित किया गया श्री राहुल शर्मा, एजीएम (एचआर) द्वारा, क्विज़ मास्टर श्री गौतम बोस एवं एनटीपीसी अधिकारियों की उपस्थिति में।गोल्डन जुबली समारोहों के तहत, एनटीपीसी इस वर्ष इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025 का आयोजन देशभर के नौ क्षेत्रीय केंद्रों—मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, रांची, नोएडा, रायपुर और पटना—में कर रहा है। प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष दो टीमें राष्ट्रीय सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद राष्ट्रीय फाइनल नई दिल्ली में आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *