सीसीएल जन-आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

Spread the love

राँची। सीसीएल जन-आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन 28 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार को राँची स्थित सृजन वैली स्कूल, अम्बाटोली परिसर में किया गया। शिविर का आयोजन सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं निदेशक (मानव संसाधन ) सी.सी.एल. हर्ष नाथ मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 254 स्थानीय नागरिकों की विस्तृत स्वास्थ्य जाँच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जीवन-शैली संबंधी सुझाव और निवारक स्वास्थ्य उपायों की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की नि:शुल्क जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही जाँच के उपरांत सभी लाभार्थियों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया।

शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, संभावित रोगों का प्रारंभिक स्तर पर निदान सुनिश्चित करना तथा ज़रूरतमंद लोगों को उपचार तक सरल पहुँच उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने एनीमिया, मधुमेह और रक्तचाप जैसी आम स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम पर विशेष परामर्श दिया एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर ज़ोर दिया।शिविर के सफल एवं सुचारू आयोजन में सीएसआर विभाग, सी.सी.एल. के महाप्रबंधक एस. एस. लाल, सीएमओ सह सीएसआर इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा सहित डॉ शशिकान्त, डॉ दीपाली, मुन्ना कुमार सिंह तथा सभी पारा-मेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों का उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान रहा। सी.सी.एल. ने इस शिविर के माध्यम से जन-कल्याणकारी स्वास्थ्य पहलों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *