सीएमपीडीआई में संविधान दिवस 2025 मनाया गया

Spread the love

रांची । सीएमपीडीआई (मुख्यालय)] रांची में आज संविधान दिवस 2025 बड़ी श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यकारी निदेशकों और कर्मियों द्वारा डा0 भीमराव अंबेडकर की तसवीर पर पुश्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि के लिए संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पाठ किया गया। यह पाठ संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण तथा प्रत्येक नागरिक की व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में इसके आदर्शों को बनाए रखने की जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

सीएमपीडीआई  के निदेशक (तकनीकी/ईएस)  राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी)  नृपेन्द्र नाथ, मुख्यालय-रांची तथा क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष तथा कर्मियों ने उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की साझा भावना के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *