थ्रेसर से धान काट रहे युवक का हाथ कटकर हुआ अलग

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरवा पोखरा क्षेत्र में शनिवार को थ्रेसर से धान काट रहे एक 22 वर्षीय युवक सुरेन्द्र राजभर का हाथ थ्रेसर में फंस गया और कटकर अलग हो गया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को कुदारन अहरौरा निवासी 22 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार राजभर पुत्र कल्लू राजभर पियरवा पोखरा के पास ट्रैक्टर में थ्रेसर लगाकर  धान की कटाई कर रहे थे तभी अचानक से सुरेन्द्र का हाथ धान में फंसकर अंदर थ्रेसर मशीन में खींच लिया और हाथ  बांह के पास से कटकर मशीन के अंदर फंस गया। आनन फानन में  वहां मौजूद लोगों ने मशीन बंद कर युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *