एनटीपीसी कोलडैम द्वारा 32 जनप्रतिनिधियों के लिए अध्ययन दौरा

Spread the love

विलासपुर। बुधवार को एनटीपीसी कोलडैम द्वारा 16 पंचायतों के 32 जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल को एनटीपीसी दादरी के तीन दिवसीय अध्ययन दौरे के लिए रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को संसाधन प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सतत सामुदायिक विकास से जुड़ी उन सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं का अनुभव प्रदान करना है, जो एनटीपीसी की अन्य परियोजनाओं  द्वारा लागू की जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल को एस. एस. राव, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एनटीपीसी कोलडैम द्वारा औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे इस अवसर का उपयोग अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में विकास पहलों को और प्रभावी बनाने के लिए करें। इस अवसर पर उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मा सं) के साथ-साथ एनटीपीसी कोलडैम की सीएसआर और मानव संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह अध्ययन यात्रा समुदायों के साथ सहयोग और साझा विकास को आगे बढ़ाने की एनटीपीसी कोलडैम के निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *