राज्य विधिज्ञ परिषद, उत्तर प्रदेश चुनाव : युवा अधिवक्ता अमरेंद्र तिवारी ने नामांकन किया 

Spread the love

 झूंसी, प्रयागराज। राज्य विधिज्ञ परिषद, उत्तर प्रदेश के चुनाव में अब तक के सबसे कम उम्र के 28 वर्षीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं हिंदीसेवी अमरेन्द्र तिवारी ने अपना पर्चा भरा। अमरेंद्र तिवारी सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं।वे भारतीय संस्कृति एवं साहित्य संस्थान के राष्ट्रीय सचिव तथा वैश्विक हिंदी महासभा के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार हैं। पूर्व में उन्हें पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी,जनेश्वर मिश्र, हृदयनारायण दीक्षित, मनोज सिन्हा आदि का आशीर्वाद प्राप्त रहा है। उन्होंने हिंदी के कई कार्यक्रमों का संयोजन किया है तथा उनकी रचनाएं चर्चित पत्रिकाओं,पुस्तकों में प्रकाशित होती रही हैं। उनके साथ सर्वश्री अजय मिश्र,सौरभ पांडेय, ऋतुराज पांडेय,अखिलेश मिश्र, प्रशांत गौड़, मनोज श्रीवास्तव ,मनोज मिश्र,अजय यादव, प्रिंसू सिंह, आशीष श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, विश्वास शुक्ल, प्रशांत शाही,गोरखनाथ शुक्ल, अनिरुद्ध तिवारी,अखिलेंद्र तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने समर्थन कर खुशी जाहिर की ।

             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *