बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव 2026 :डाॅ० बिरेंद्र कुमार यादव ने किया पर्चा दाखिल 

Spread the love

प्रयागराज। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव, एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ, ने आज प्रयागराज स्थित बार काउंसिल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिवक्ताओं और समाज के सम्मानित वरिष्ठ जनों की अत्यधिक उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। सभी ने डॉ. यादव के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें विजय का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर वातावरण उत्साह से भरा हुआ था।

नए रंग हों, नई उमंगें; आँखों में हो उल्लास नया,

नए गगन को छू लेने का मन में जगे विश्वास नया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में सम्मानित अधिवक्ता एवं सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता

जे. के. सिन्हा, एस. सी. गुप्ता, रामसागर यादव अम्बेडकर नगर, अनुपम मिश्रा, राहुल सरोज, मनोज यादव, सौरभ, सुभाष गौतम

लखनऊ से बलराम यादव, गोविंद यादव, अनुराग पांडे, राजीव यादव, कमलेंद्र प्रताप सिंह, शिवकुमार, सौरभ, लालू प्रसाद यादव, दिनेश प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में वैद्य अजय वर्मा,  साबिर अली, राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, शिव चितांबर,  मनमोहन शुक्ला, कर्नल राजेंद्र प्रसाद यादव, मेजर एस. पी. शाक्य, आर एस मानव,आर एन चौधरी, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिग्वेंद्र रावत, राजीव वर्मा, बृजेश रावत।

अन्य जनपदों से बाराबंकी शैलेन्द्र वर्मा, कमलेश यादव, अश्वनी यादव, राम लखन यादव, कमलेश गुप्ता सीतापुर  जे. डी. आजाद, उन्नाव से सुखदेव यादव, रामकुमार यादव बख्शी का तालाब से भानु प्रताप सिंह

वाराणसी से मनोज यादव अम्बेडकर नगर ,  महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मलिहाबाद डा. राम सजीवन यादव, हरदोई अजय मुंशी,

रायबरेली से सुरेश यादव

महाराजगंज से रामसनेही यादव

संडीला से अकील अंसारी

लखीमपुर से के. के. यादव

बस्ती से प्रमोद सिंह 

प्रयागराज से जनार्दन यादव , कमला प्रसाद, दया शंकर आदि लोग उपस्थित रहे।

इनके अतिरिक्त अनेक सम्मानित अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे और सभी ने डॉ. यादव को समर्थन देने का संकल्प लिया।

डॉ. यादव के घोषणापत्र के मुख्य बिंदु-

संबोधन के दौरान डॉ. यादव ने अधिवक्ताओं की दशा और न्यायिक व्यवस्था में सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए—

✔ वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ₹25,000 मासिक सम्मान भत्ता

✔ जूनियर अधिवक्ताओं को ₹10,000 प्रतिमास सहयोग राशि

✔ अधिवक्ताओं हेतु कम ब्याज पर ऋण/लोन सुविधा

✔ सभी अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

✔ पक्के चैंबर, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय

✔ अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से छूट

✔ रेलवे रिज़र्वेशन में विशेष प्राथमिकता

✔ प्रयागराज एवं लखनऊ में निःशुल्क आवास व्यवस्था

✔ बार काउंसिल की वेबसाइट को पारदर्शी और आधुनिक बनाना

✔ Advocate Protection Act के प्रभावी क्रियान्वयन की पहल

✔ लिस्टिंग और सुनवाई से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान

व्यापक परिवर्तन का संकल्प

डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा—

> “अनासक्त होकर जब कोई चुनौती देता है इतिहास को,

तो वह दिन और अस्तित्व—दोनों की गति बदल देता है।

अब न्यायपालिका में आमूल-चूल परिवर्तन का समय आ चुका है।

अधिवक्ताओं के जीवन में नया सवेरा आने वाला है।”

उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की गरिमा, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए वे पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *