दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील सभागार कक्ष में आज शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार ओपी सिंह एवं ज्ञानेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। तहसील दिवस के दौरान फरियादियों के द्वारा कुल 15 मामले सामने आए जिसमें 01 मामले का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए।शनिवार को जिले में शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आगमन हुआ था,इस कारण तहसील दिवस में उच्च अधिकारी गण उपस्थित नहीं हो सके,जिससे तहसील दिवस में लोगों की भीड़ नहीं दिख रही थी। इस मौके पर कोतवाल स्वतंत्र कुमार, सिंह श्याम जी यादव, शैलेश मोहन, विवेक सहित ज्यादातर विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
तहसील दिवस में 15 मामले आए एक का निस्तारण
